Search Here

18 Nov 2021

शादी के बाद रणबीर-आलिया के नए घर में ऋषि कपूर को डेडिकेट किया जाएगा

बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई में अपना नया घर बनवा रहे हैं, जहां वो दोनों शादी के बाद साथ रहेंगे। सूत्र के मुताबिक, दोनों के इस घर में ऋषि कपूर के नाम एक स्पेशल कमरा तैयार किया गया है, जिसमें दिवंगत एक्टर की चीजों को रखा जाएगा और यह कमरा उनको डेडिकेट किया जाएगा।


रणबीर-आलिया के इस घर में सारी लग्जरी सुविधाएं मौजूद होंगी


रणबीर और आलिया से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दोनों के इस घर में सारी लग्जरी सुविधाएं मौजूद होंगी। साथ ही यह भी बताया कि रणबीर और आलिया की शादी ऋषि कपूर का सपना था। ऋषि की पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर ने उनकी सारी चीजों को काफी प्यार से संभालकर रखा है, जैसे उनकी फेवरेट कुर्सी से लेकर फेवरेट बुकशेल्फ तक। इन सभी यादगार चीजों को उस कमरे में सजाया जाएगा।



रणबीर-आलिया ने कॉन्ट्रैक्टर को 2022 से पहले काम पूरा करने को कहा है


रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि रणबीर और आलिया ने अपने घर को डिजाइन करने में काफी मेहनत की है। यहां तक ​​कि नीतू ने भी घर के लिए अपने सुझाव दिए हैं कि कैसे परिवार के रीति रिवाजों के लिए कैसे स्पेस बनाना है और उन्हें वैसे ही बरकरार रखा जाए जैसे कि यह उनके पुराने निवास कृष्ण राज में था। रणबीर और आलिया दोनों ही अपने घर को कोजी और खूबसूरत बनाना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने कॉन्ट्रैक्टर को 2022 से पहले काम पूरा करने को कहा है।


अप्रैल 2022 में हो सकती है रणबीर-आलिया की शादी


ऋषि कपूर का निधन कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद अप्रैल 2020 में हो गया था। पहले खबरें थीं कि आलिया और रणबीर दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों अपने-अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे करने के बाद अगले साल अप्रैल 2022 में ही शादी के बंधन में बंधेंगे।


फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे आलिया और रणबीर


वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया के पास एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर', संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और करण जौहर की फिल्म 'तख्त' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। वहीं रणबीर की बात करें तो वो लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी अहम भूमिका में होंगे।

A News Center Of Positive News By Information Center