केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल(BHEL), रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रधानाचार्य को शिकायतकर्ता से 30,000 रु. की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान गिरफ्तार कियाl
सीबीआई ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रिंसिaपल के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप है कि आरोपी ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार में गार्ड, स्वीपर एवं माली जैसे संविदा कर्मचारियों से उनकी नौकरी जारी रखने के लिए उनके पर्यवेक्षक (supervisor) के माध्यम से 10,000 रु. प्रति माह की रिश्वत मांगी थीl